40 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- सीतामढ़ी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को बथनाहा प्रखंड में अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने 40 टीबी मरीजों को 'निक्षय मित्र' बनकर गोद लिया। इस अवसर पर मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने उनसे स्वस्थ होने के बाद 'टीबी चैंपियन' बनकर समाज में जागरूकता फैलाने तथा संभावित मरीजों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निक्षय मित्रों ने 32 टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.