40 टीबी मरीजों के दिए गए पोषण सामग्री
जहानाबाद, जुलाई 20 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं सिविल सर्जन डॉक्टर राजकिशोर प्रसाद अरवल के मार्ग दर्शन पर जिला सहकारिता विभाग एवं जिलान्तर्गत सहकारी समितियों के द्वारा निक्षय मित्र बनकर 40 यक्ष्मा रोगियों को गोद लिया गया। जिला सहकारिता कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने आहवाहन किया है कि ज्यादा से ज्यादा से सक्षम व्यक्ति सामने आकर यक्ष्मा रोगियों को निक्षय मित्र बनकर सहयोग करें तभी हम टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर पायेंगे।इस मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी आकांक्षा के साथ कार्यालय के सभी कर्मी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला समन्वयक, वरीय यक्ष्मा प्रवेक्षक, पीपीएसए प्रतिनिधी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: डीएम ने यक्ष्मा मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.