40 छात्र- छात्राएं कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयनित
इटावा औरैया, जून 30 -- बकेवर। जनता डिग्री कॉलेज बकेवर के कर्षि से स्नातक व परास्नातक करने वाले 40 छात्र छात्राएं कृषि तकनीकी सहायक बने हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत कृषि विभाग में कृषि तकनीकी सहायक पद के लिए जगह निकली थी। जिसकी परीक्षा के बाद 23 जून को परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि ये कालेज के लिए बड़ी उपलब्धि है कि इतनी संख्या में एक साथ जनता कॉलेज बकेवर से शिक्षा पाने वाले छात्र छात्राओं ने कृषि तकनीकी सहायक पद के लिए सफलता पाई है। चयनित हुए छात्र छात्राओं ने वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2025 के बीच जनता डिग्री कालेज से स्नातक व परास्नातक किया था। यह भी पढ़ें- कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित पुराछात्रों ने बढ़ाया इविवि का गौरव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.