जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- कौशल युवा विकास केंद्र में कार्यक्रम का हुआ आयोजन जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय कृष्ण महिला कॉलेज के समीप स्थित कौशल युवा विकास केंद्र में गुरुवार को प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पूरा कर चुके कुल 40 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी, डीपीओ सुबोध कुमार एवं डीआरसीसी मैनेजर डॉ कविता कुमारी उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने कहा कि आज की दुनिया पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है, जहां कंप्यूटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.