बाराबंकी, मार्च 10 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरैय्या के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ भेजा गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शोध संस्थानों, प्रयोगशालाओं और वल्चर संरक्षण केंद्र का भ्रमण कर विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक शोध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। पहली बार हवाई जहाज की यात्रा करने को लेकर छात्रों में उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरैय्या के कक्षा 11 के 40 छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ भेजा हवाई जहाज से भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह के निर्देशन में यह शैक्षिक यात...