गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज, रामदत्तपुर में सोमवार को एनसीसी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।चयन प्रक्रिया के दौरान एसएम राज किशोर, जीसीआई सीमा राय, हवलदार प्रकाश थापा एवं एनके/एनए पुष्पेंद्र शर्मा ने छात्राओं को एनसीसी के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। चयन प्रक्रिया का सफल संयोजन सीटीओ नेहा गुप्ता के निर्देशन में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...