सासाराम, मई 15 -- चेनारी, एक संवाददाता। 40 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों ने थाना क्षेत्र के चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर तेलारी मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क जाम किया। इस दौरान जाम करने पहुंचे छह-सात गांवों के लोगों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य सड़क पर बांस व चौकी लगाकर जाम किया। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे मुख्य पथ पर वाहनों की कतारें लगी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...