गाजीपुर, जून 10 -- दिलदारनगर। उसिया गांव स्थित पानी टंकी के पास लगा 400 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण पिछले 40 घंटे से बंद पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 350 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग तथा दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ रही है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने रात में जेसीबी की सहायता से ट्रांसफार्मर को हटाकर मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी समस्या दूर नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने ...