40 घंटे से अधिक चलने वाली ट्रेनों की सफाई पर विशेष निगरानी
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। 40 घंटे से अधिक की यात्रा वाली 11 ट्रेनों में रेलवे अब सफाई और यात्री सुविधाओं की विशेष निगरानी करेगा। रेलवे बोर्ड ने तीन अक्तूबर को जारी पत्र में संबंधित जोन को यात्रा के दौरान ट्रेनों की स्वच्छता, शौचालय और छोटे-मोटे रखरखाव कार्यों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।सूची में विवेक एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, अमरपाली एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें शामिल हैं। कोचों से हर दो घंटे में कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.