फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में फांसी लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई थी। उसके शव का 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मायके और ससुराल दोनों पक्षों के लोग पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। पोस्टमार्टम को चिकित्सक व कर्मचारी देर शाम तक इंतजार करते रहे। बरकतपुर निवासी 30 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी रामनरेश की बुधवार प्रातः फांसी लगने से मौत हो गई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई थी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाने के बाद मृतका के मायका पक्ष जनपद आगरा के मलपुरा निवासी परिजनों को भी सूचना दे दी थी परंतु मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम गृह पर नहीं आए। जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.