फतेहपुर, मार्च 24 -- जाफरगंज। दो जिलो को जोड़ने वाला बारा-गलौली यमुना घाट पर बना पीपा पुल का संचालन 40 घंटे बाद बहाल हो सका। जिसके बाद दोनो जिले के लोगो ने राहत की सांस ली, बीते दिनों ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों के आवागमन के कारण पुल के गार्डर खिसक जाने से आवागमन बाधित था। रविवार की शाम ओवरलोड ट्रैक्टरों के आवागमन के कारण बारा-गलौली पीपा पुल का गार्डर खिसक गया था। जिससे दोनो जिले के लोगो का आवागमन बंद हो गया नतीजतन लोगो को लंबी दूरी तय करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। स्थानीय लोगो का कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण पीपा पुल से ईंट लादकर जाने वाले ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन नहीं थम पा रहा है। जिससे पुल में आने वाली तकनीकी खामियों के कारण आवागमन बंद हो जाने के चलते दोनो जिले के लोगो को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। हालांकि कर्मचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.