बेगुसराय, जून 17 -- मटिहानी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के छितरौर गंगा घाट पर सोमवार को गंगा नदी में डूबे छह वर्षीय बालक मुन्ना कुमार का शव करीब 40 घंटे बाद बुधवार को महेंद्रपुर के समीप गंगा नदी से बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- 40 घंटे बाद गंगा नदी से बरामद हुआ मुन्ना का शवशव की पहचान मृतक की पहचान मटिहानी पंचायत-दो के शेरनियां वार्ड संख्या-14 निवासी विशाल कुमार का पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान मुन्ना कुमार डूब गया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी।शव मिलने की सूचना काफी प्रयास के बावजूद शव का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह महेंद्रपुर के पास नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों ...