40 घंटे बाद कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे जयपुर पुलिस कमिश्नर; डोटासरा के पैर में लगी चोट
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- जयपुर में रितु बराला केस में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना लगातार जारी है। सोमवार शाम से पुलिस कमिश्नरेट में बैठे कांग्रेस नेताओं से करीब 40 घंटे बाद बुधवार को पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पैर में चोट लगने की बात भी सामने आई है। बुधवार सुबह कमिश्नरेट के अंदर जाते समय उनके पैर के पंजे में चोट लगी। डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता कमिश्नरेट के अंदर धरने पर बैठे हैं। वहीं, बाहर शहीद स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। मंगलवार रात को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.