नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारतीय टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे की टीम को पहले टी20 मैच में सात विकेट से हराया। भारतीय टी20 टीम के लिए ये जीत कई मायनों में काफी खास रही। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला मैच जीता है, जबकि भारत लगातार 6 हार के बाद पहला मुकाबला जीतने में सफल रहा है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 40 गेंद पहले मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत का ये चेज रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। यह भी पढ़ें- वैभव का है खौफ, मयंक ने कहा- कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा टी20 इंटरनेशनल में 120 से अधिक रनों का पीछा करते हुए शेष सबसे ज्यादा गेंदों के लिहाज से भारत की ये चौथी जीत है। 120 से ज्यादा रनों का प...