रामगढ़, जून 28 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। अबुआ संथाल भारत दिशोम, रामगढ़ जिला समिति के तत्वावधान में आगामी 30 जून को हाउसिंग दुर्गा मंडप में वृहत हुल दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को संथाल उपेल क्लब, भेलगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हेमंत मुर्मू ने की, जबकि संचालन गंगा मुर्मू ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कु उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि हुल दिवस समारोह में 40 गांवों के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मांझी हड़ाम, जोगवा, परगना सहित सभी अतिथियों को पारंपरिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता, प्रत्येक गांव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्...