कटिहार, जुलाई 10 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षित अभियान एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच चिकित्सक डॉ आर पी मंडल ने किया। शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य की जांच हुई। साथ ही आयरन, कैल्शियम और आवश्यक पोषण संबंधी दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि 40 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती महीनों में उचित देखभाल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर ...