बाराबंकी, मार्च 17 -- बाराबंकी। गन्ने की उन्न्तखेती के गुरु सीखने के लिए जिले के 40 गन्ना किसान का दल मंगलवार को शाहजहांपुर शोध केंद्र के लिए रवाना हुए। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों की बस को हरी झण्डी दिखाकर कार्यालय से रवाना किया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर में गन्ना शोध केंद्र हैं। यहां पर गन्ने की तमाम प्रजातियों पर शोध होता है। गन्ना वैज्ञानिक गन्ने के बेहतर उत्पादन, गन्ना बीज शोध पर काम करते हैं। जिले के गन्ना क्षेत्र बाहुल्य रामनगर, सिरौलीगौसपुर, दरियाबाद, हैदरगढ़ आदि ब्लॉकों के 40 गन्ना काश्तकारों को चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। मंगलवार को गन्ना कार्यालय परिसर से सभी किसानों को बस से शोध केंद्र शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। गन्ना अधिकारी ने बताया कि शोध केंद्र पर गन्ना किसान गन्ने के साथ सहफसल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.