दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा। विश्व ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) दिवस पर सोमवार को डीएमसीएच के नेत्र विभाग के चिकित्सकों, पीजी छात्रों और पारा मेडिकल कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद नेत्र रोग विभाग के सेमिनार हॉल में मरीजों व उनके परिजनों को ग्लूकोमा के लक्षणों की जानकारी दी गई। नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आसिफ शाहनवाज व उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा के नेतृत्व में नेत्र विभाग से चलकर न्यू सर्जिकल भवन, इमरजेंसी चौराहे से गुजरते हुए रैली पुराने ओपीडी भवन में पहुंची। वहां से लौटकर रैली दोबारा नेत्र विभाग पहुंची। रैली में डॉ. निशांत कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. अनुनय नारायण आदि भी शामिल थे।रैली के बाद सेमिनार हॉल में मरीजों व उनके परिजनों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. आसिफ शाहनवाज ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.