नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- 40 की उम्र के बाद दाढ़ी के बाल सफेद आने लगते हैं और चेहरे पर कोई भी एक्सपेरिमेंट करना रिस्की लगता है लेकिन रामायण फेम एक्टर रणबीर कपूर ने ये रिस्क लिया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए क्लीन शेव लुक करवाया, जिसमें उनकी उम्र कम दिखने लगी। रणबीर 43 साल के हो चुके हैं लेकिन क्लीन शेव कराने के बाद वह वापिस 25 साल के दिख रहे थे। फिल्म वेक अप सिड में उनका रोल जैसा था, लोग उन्हें देखकर वही किरदार याद करने लगे। लोगों ने सीधे तौर पर कहा कि कौन कहेगा कि रणबीर 40 पार कर चुके हैं वह आज भी 20-22 के ही लगते हैं। बिना दाढ़ी के आप भी रणबीर जैसे ही हैंडसम और कॉन्फिडेंट दिख सकते हैं। इन दिनों क्लीन शेव लुक काफी ट्रेंड में है और अगर आप भी ऐसा लुक करना चाहते हैं, तो कुछ ग्रूमिंग टिप्स जरूर जान लीजिए।रणबीर कपूर जैसे क्लीन शेव के लिए जान...