सीतापुर, अगस्त 21 -- केसरीगंज। विकासखंड लहरपुर के कल्याणपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 14 से 15 वर्ष की 40 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया। एएनएम सीमा वर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण पूरी तरह निशुल्क है। 14 वर्ष की किशोरियों को दो और 15 वर्ष की किशोरियों को तीन डोज लगाई जाती हैं। इस मौके पर रितेश तिवारी, सुशील चंद्र, चंद्रकुमारी, दलबीर सिंह, सतनाम यादव और पंकज गिहार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...