बदायूं, अप्रैल 15 -- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बिल्सी कोतवाली पुलिस ने 40 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अर्टिगा कार भी जब्त की है। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 6.12 लाख रुपये आंकी गई है। बिल्सी कोतवाली पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नश तस्कराें को लड्डा फार्म के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लड्डा फार्म के पास संदिग्ध लोग मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर दबिश देकर मुशीर अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी नाहर खां सराय नई बस्ती सदर कोतवाली और अजय कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी किसुपुरा थाना कादरचौक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 40 किलो 800 ग्राम...