आगरा, सितम्बर 10 -- 40 किलो गांजा बरामदगी के मामले में तीन आरोपियों को राहत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस ऐक्ट) हर्षवर्धन ने आरोपित आकाश सांसी, अनिल कुमार एवं इरफान सलमानी उर्फ हनी द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र सशर्त मंजूर करने के आदेश दिए। एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज करा कथन किया कि 25 अगस्त 26 को सूचना मिली कि ट्रक संख्या जेके21जे 2914 में भाड़े के सामान के बीच मादक पदार्थ गांजा लाया जा रहा है। उसको सप्लाई के लिए लेने को जकरिया उर्फ जाका अपने साथी मन्नू एवं अन्य के साथ कार से फतेहपुर सीकरी पर आएंगे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच छापामार अगरतला से गांजा भर कर लाने वाले ट्रक से 40 किग्रा गांजा बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस ऐक्ट के आरोप के तहत जेल भेजा था...