बदायूं, अप्रैल 16 -- गंगा में डूबने के बाद लापता हुए दो सगे भाइयों की तलाश में एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी ने घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पांच बच्चों के एक साथ नहाते समय हादसे में एक की मौत हो चुकी है, जबकि दो को बचा लिया गया था, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। रविवार को उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा पुख्ता गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया, जहां गांव के संतोष का 14 वर्षीय बेटा अखिलेश, जमादार के बेटे सिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष और पिंटू 8 वर्ष तथा सोरन का 16 वर्ष बेटा नन्हे नहाते समय गंगा में डूब गए। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दूसरे लड़के का भी मिला शव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान सिंकू और नन्हे को सकुशल ...