भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार की रात 1:10 बजे पश्चिम दिशा से जिले में बादलों ने प्रवेश किया। करीब दस से 15 मिनट तक 40 से 42 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। इस आंधी से जिले के विभिन्न प्रखंड विशेषकर सन्हौला, सबौर, बिहपुर क्षेत्र में मक्का, गेहूं और आम-लीची की फसलों का नुकसान पहुंचा। हालांकि कृषि विभाग इस आंधी-बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। वहीं करीब 10 से 15 मिनट तक चली आंधी के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। जिले में सबसे ज्यादा बारिश सबौर में 39.1 मिमी (बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार) दर्ज की गई। इसके बाद सन्हौला में 32.8 मिमी, भागलपुर में 32.4 मिमी व बिहपुर में 19.2 मिमी बारिश हुई। इस आंधी बारिश से न केवल रात का बल्कि दिन का मौसम सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.