मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर 40 किमी का रुट मार्च निकाला गया। मोतिहारी पुलिस केंद्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से दक्ष करने के लिए उक्त रुट मार्च निकाला गया। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। इधर, शहर में नगर थाना की पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न वाहनों से करीब 1.78 लाख रुपए का चालान काटा गया है। यह भी पढ़ें- नियमों के उल्लंघन पर 127 वाहनों के किये चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...