हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। विश्व हिंदी रचनाकार मंच की ओर से देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई 40 कवयित्रियों को नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रविवार को अरुणोदय धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, मंच की उत्तराखंड इकाई की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि, हल्द्वानी इकाई की अध्यक्ष डॉ. बीना मथेला, कवयित्री डॉ. पूर्णिमा पांडे, डॉ. करुणा आर्थेय और डॉ. आशा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच की ओर से प्रकाशित पुस्तक भारत के महिला काव्य रत्न का विमोचन भी किया गया। काव्य संध्या में सभी कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती पुण्डीर ने किया। इस दौरान बाल कवयित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.