आगरा, अगस्त 22 -- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आगरा क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके माध्यम से रिटेल बैंकिंग पोर्टफोलियो के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। गृह ऋण, वाहन ऋण, गोल्ड लोन, शिक्षा ऋण एवं व्यक्तिगत ऋण शामिल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभिन्न शाखाओं से आए ग्राहकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उन्हें मौके पर ही मार्गदर्शन, पात्रता का आकलन एवं ऋण प्रस्तावों के प्रसंस्करण के लिए सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान पात्र रिटेल ग्राहकों को संस्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिनकी कुल स्वीकृत राशि लगभग Rs.40 करोड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...