धनबाद, अप्रैल 29 -- सिंदरी, प्रतिनिधि । झारखंड सरकार ने राज्य के अभियंत्रण कॉलेजों के छात्रों को बेहतर नौकरी पाने या अपना खुद का रोजगार शुरू करने में मदद के लिए चार 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह सेंटर बहुत जल्द बीआईटी सिंदरी में शुरू होने वाला है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने बताया कि सिम्यूलेशन वर्टिकल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग के रूप में स्थापित होगा। इसकी स्थापना में आईआईटी आईएसएम धनबाद का सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि सेंटर के शुरू होने से बीआईटी सिंदरी के अलावा राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को फायदा मिलेगा। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए सरकार की योजना छात्रों में स्कि...