रामगढ़, सितम्बर 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। 40वें जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डीएमएस और डीआरएमएस की टीम ने भुरकुंडा के बांसगढ़ा भूमिगत खदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खदान के अंदर जाकर सुरक्षा व्यवस्था, रेस्क्यू से जुड़े इंतजाम और प्रतियोगिता के लिए निर्धारित परिस्थितियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खदान में किसी भी आपातकालीन स्थिति या हादसे के दौरान त्वरित बचाव, रिकवरी और सुरक्षा कार्यों के लिए रेस्क्यू टीमों की तैयारी एवं तकनीकी कौशल को परखना है। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न एरिया की 13 टीम हिस्सा लेगी। सभी टीम 21 सितंबर को माइंस रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़ में रिपोर्ट करेंगी। इसके बाद 22 और 23 सितंबर को भुरकुंडा बांसगढ़ा भूमिगत खदान में विभिन...