40,823 किसानों की अटकी पीएम-किसान की राह
कन्नौज, सितम्बर 23 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ पाने के लिए जिले के किसानों को अपनी अधूरी औपचारिकताएं समय से पूरी करनी होंगी। पीएम-किसान पोर्टल पर जिले के 40,823 किसानों की ई-केवाईसी, भू-अंकन या बैंक खाते की आधार से लिंकिंग की प्रक्रिया लंबित मिली है। कृषि विभाग ने ऐसे किसानों से तत्काल जरूरी सुधार कराने की अपील की है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में करीब 2.93 लाख किसान पीएम-किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रत्येक चार माह में दो हजार रुपये की किस्त के हिसाब से सालाना छह हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने, बैंक खाता आधार से लिंक न होने अथवा भू-अंकन लंबित रहने पर आगामी किस्त का लाभ प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.