संभल, फरवरी 17 -- सिरसी नगर पंचायत में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक ढांचे के विकास के लिए 4 करोड़ 98 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर में यह कार्य कराए जाएंगे। जिनका प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। जिसे जल्द शासन में भेजा जाएगा। योजना के तहत 75 लाख की लागत से रिकॉर्ड रूम का निर्माण होगा। जिससे अभिलेखों का सुरक्षित व व्यवस्थित संधारण हो सके। करीब 98 लाख रुपये की लागत से फूड स्ट्रीट हब का निर्माण होगा। इसमें 20 आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 49 लाख रुपये की लागत से योगशाला बनाई जाएगी, जहां नागरिक स्वास्थ्य व योग गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.