देवघर, जून 5 -- पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा के नेतृत्व में सारठ पुलिस ने छापेमारी कर 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि पुलिस को युवाओं द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सेवन व कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी, उसी आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम छापेमारी कर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोंदिया गांव निवासी 21 वर्षीय बिष्णु कुमार यादव व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुलची गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार दास को 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

बाइक की जब्ती वहीं युवाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला जेएच-15-एक्स-2264 नंबर की अपाचे बाइक भी पुलिस ने जब्त की है।

गिरफ्तारी और जांच...