4.95 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, नाली और खड़ंजे
पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। जिले की सदर विधान सभा के अंतर्गत चार करोड़ 95 लाख नौ हजार रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य मंजूर किया गया है। सभी कार्यों के लिए प्राथमिक धनराशि जारी कर दिया गया है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर इससे ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत होगी। ग्राम सरौरी में बांधूराम के सेलर से माफी संपर्क मार्ग तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य 35.75 लाख रुपये की लगात से होगा। सरौरी में नन्हेंलाल के घर के पास शिवमंदिर से लल्लूराम के घर तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य 39.99 लाख रुपये की लागत से होगा। गहलुइया में मेन रोड से रविन्द्र सिंह के खेत तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण 42.82 लाख रुपये की लगात से होना है। करैया में केपी शर्मा के घर से वीरपाल शर्मा के घर से होते हुये पंचायत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.