दरभंगा, मार्च 3 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्माडीह से गत एक मार्च को छापेमारी के दौरान 353 से अधिक लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त ड्रोन के माध्यम से की गई छापेमारी में 235 लीटर चुलाई शराब तथा 8215 किलो जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे नष्ट कर दिया गया। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 4.94 लाख आंका गया है। फ्लैग मार्च निकाला बिरौल। एसडीओ शशांक राज एवं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार की संध्या सुपौल बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के साथ थानाध्यक्ष चंद्रमणि, बीडीओ प्रदीप कुमार झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल मार्च कर प्रमुख चौक-चौराहों पर रुककर सुरक्षा ...