4.94 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, जून 8 -- श्रीनगर। नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते रविवार को पुलिस टीम ने नर्सरी रोड़ के निकट रेलवे पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.94 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। सितेश कश्यप उर्फ लकी (26 वर्ष) पुत्र जगराम निवासी नर्सरी रोड़, निकट रेन बसेरा, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नशे के कार्य में लिप्त है। मौके पर एसएसआई पंकज तिवारी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार एवं कांस्टेबल भूपेंद्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.