4.90 करोड़ रुपये से सॉलिड वेस्ट प्लांट में लगेंगी आधुनिक मशीनें
गाजीपुर, जून 18 -- गाज़ीपुर, संवाददाता। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने महत्वपूर्ण पहल की है। छावनी लाइन स्थित एमएसडब्ल्यू (म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट) प्रोसेसिंग प्लांट में आधुनिक मशीनों की स्थापना के लिए नगर पालिका प्रशासन ने चार करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मशीनों के स्थापित होने के बाद शहर से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और छंटाई की जाएगी। नगर क्षेत्र के 25 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 41 टन ठोस कचरा निकलता है। वर्तमान में कूड़े के संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया सीमित संसाधनों के सहारे संचालित हो रही है। नई मशीनों के लगने से कूड़े को गीले और सूखे कचरे में अलग किया जाएगा, जिससे उसके पुनर्चक्रण और उपयोग की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सकेगी।
एमएसडब्ल्यू प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.