कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप देने की दिशा में अपार आईडी जनरेशन अभियान तेजी पकड़ चुका है। अब तक करीब 74 प्रतिशत छात्रों का अपार आईडी बन चुका है, जिससे लाखों विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित हो गया है।जिला शिक्षा कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले के 2593 स्कूलों में नामांकित कुल 6 लाख 61 हजार 883 छात्रों में से 4 लाख 89 हजार 569 विद्यार्थियों का अपार आईडी जनरेट किया जा चुका है। यह उपलब्धि डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में छात्र इस प्रक्रिया से बाहर हैं। करीब 1 लाख 68 हजार 650 छात्रों के आवेदन लंबित हैं, जबकि 32 हजार 955 विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन ही नहीं किया है। ऐसे में शिक्षा विभाग अब पीछे चल रहे...