4.80 करोड़ से सड़क निर्माण का किया शुभांरभ
गोंडा, मई 11 -- रुपईडीह, संवाददाता। गोंडा-बहराइच मार्ग से राम भारी होते हुए कोड़री ठेकेदार पुरवा तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क का मिट्टी से पेंटिंग तक निर्माण का शुभारंभ रविवार शाम क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व सांसद प्रतिनिधि ज्योति पांडेय ने सामूहिक रूप से किया। इससे क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोगों का रास्ता शुलभ एवं आसान हो जाएगा। सड़क निर्माण के लिए करीब चार करोड़ अस्सी लाख रुपये शासन ने आंवटित किए हैं। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत राम भारी से होते हुए कोडरी ठेकेदार पुरवा तक जाने के लिए सड़क का नहीं थी स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शासन द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली और विभाग को चार करोड़ अस्सी लाख रुपए की धनराशि आवंटन कर दिया। सड़क निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.