चम्पावत, अप्रैल 14 -- चम्पावत। टनकपुर में डीएम कैंप कैम्प कार्यालय और आवासीय भवन के निर्माण कार्य के लिए 4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि भवन निर्माण होने से प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन के साथ अधिकारियों को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि औपचारिता पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...