पीलीभीत, मई 12 -- मझोला। दयूनी बैराज मार्ग पर 4.77 करोड़ से एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने सांकेतिक रूप से धरना देकर नाराजगी जताई। जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता समेत अन्य अभियंता मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय ग्रामीणों से बात कर बेहतर काम कराने का भरोसा देकर सभी कां संतुष्ट किया। आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर निर्माण कार्य पिछले दिनों कराया गया था। पर बीच बीच में यह मार्ग खराब सा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई जगह कम सामग्री डाली गई है। सेमी लेयर डाले बिना सीधे मिट्टी से डामर डाल कर काम पूरा किया गया है। जब पिछले दिनों विरोध किया गया तो कुछ दिन काम को शांति से बंद कर दिया गया था। पर अब फिर से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में मझोला के शहीद चौक पर क्षेत्रीय लोगों ने ...