अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत शेष बचे 4.76 लाख लाभार्थियों को जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिले में 11,04,026 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब लक्ष्य उन परिवारों तक पहुंचने का है जो किसी कारणवश अब तक योजना से नहीं जुड़ सके हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी इलाकों में अधिशासी अधिकारियों की निगरानी में कार्य चल रहा है, जबकि गांवों में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), पंचायत सहायक और राशन डीलरों की मदद से घर-घर जाकर पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.