सहारनपुर, मई 10 -- सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के चिकित्सकों ने एक महिला के गर्भाशय से 4.75 किलोग्राम वजन की रसौली निकालकर उसे नई जिंदगी दी। महिला लंबे समय से आठ माह के गर्भ के बराबर आकार की रसौली से परेशान थी। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि थाना मंडी, सहारनपुर निवासी महिला इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। महिला थायरॉयड की बीमारी से भी पीड़ित थी तथा करीब 10 वर्ष पहले दिल्ली में भी उसकी बड़ी रसौली का ऑपरेशन हो चुका था। समय के साथ रसौली का आकार लगातार बढ़ता गया, जिससे महिला को काफी परेशानी होने लगी। महिला की सभी आवश्यक जांच कराने के बाद चिकित्सकों की टीम ने गर्भाशय निकालने का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। पूर्व में हुए ऑपरेशन और रसौली के अत्यधिक बड़े आकार के कारण सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी। मेडिकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.