लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसएसबी के प्रशिक्षित श्वान (डॉग) लोपी ने नशीले पदार्थ की पुष्टि करने में अहम भूमिका निभाई। थाना चन्दन चौकी क्षेत्र के सीमा चौकी सोनहा की एसएसबी टीम को सूचना मिली कि बॉर्डर के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी होने वाली है। सूचना पर सक्रिय हुई एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा पिलर संख्या 735/02 के पास सोनहा घाट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जो भारत से नेपाल जाने की फिराक में था। तलाशी लेने पर युवक के पास से 4.66 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान रवि कुमार (22) पुत्र भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.