अररिया, मार्च 25 -- जोगबनी। एक संवाददाता नेपाल पुलिस ने चार ग्राम 650 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। जोगबनी से सटे नेपाल के दरहिया बस्ती में लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी मोहन चौधरी विराटनगर के वार्ड 15 का रहने वाला है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.