गाजीपुर, फरवरी 28 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर के पास मगई नदी पर क्षतिग्रस्त छलका पुल के स्थान पर नए लघु सेतु निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। 4.64 करोड़ रुपए से इस पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगी। पुल निर्माण के लिए शासन से 92.97 लाख रुपए जारी भी कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर कराकर इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से राजापुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी है। लंबे समय से जर्जर पुल के कारण किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल के निर्माण से राजापुर, मूर्तिजीपुर, खेमपुर, बालापुर, मलिकपुरा, जलालपुर, हेमापुर और लौवाडीह समेत कई गांवों के लाखों लोग सीधे लाभान्वित होंगे। कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी औ...