बागेश्वर, फरवरी 27 -- मंडलसेरा क्षेत्र में कुंती नाले से होने वाले जलभराव एवं भू-कटाव की लगभग दस वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान अब जल्द होगा। शासन ने इसके लिएRs.4.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। अधिशासी अभियंता सिंचाई हामिद हसन ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत कुंती नाले में सुरक्षा दीवार निर्माण एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने अवगत कराया कि कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया गतिमान है तथा अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्यमंडल अल्मोड़ा कार्यालय के माध्यम से संपादित की जा रही है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान तेज बहाव के कारण नाले से भारी मात्रा में मलबा एवं पत्थर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.