हल्द्वानी, मई 9 -- कालाढूंगी। पुलिस ने सुमन आनंद गेस्ट हाउस के पास कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर सघन चेकिंग के दौरान एक युवक से स्मैक बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम 26 वर्षीय आदित्य श्रीधर काण्डपाल पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी थाना तल्लीताल जिला नैनीताल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...