सासाराम, मार्च 12 -- टेक्निकल स्वीकृति के बाद 33 छठ घाट निर्माण को लेकर निकलेगी निविदा स्थायी छठ घाट पर व्रतियों के लिए उपलब्ध करायी जाएगी सारी सुविधाएं सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत छठ घाटों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम क्षेत्र में 52 छठ घाटों का निर्माण होना है। वहीं 19 छठ घाटों के निर्माण को लेकर निविदा निकाली गई है। जिसके निर्माण पर 4.58 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वहीं टेक्निकल स्वीकृति के बाद शेष छठ घाटों के निर्माण को लेकर निविदा निकाली जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के गोटपा काली मंदिर, वार्ड संख्या पांच के मुरादाबाद काली मंदिर, वार्ड संख्या छह के डिहरा काली मंदिर, वार्ड संख्या सात के मोरसराय गेट, वार्ड संख्या 35 के नौगाई, वार्ड संख्या 36 के शिवपुर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.