बाराबंकी, जून 3 -- बाराबंकी, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बाराबंकी को बड़ी सौगात दी है। जनपद में पांच पुल एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण परियोजनाओं के लिए 2.19 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 4.51 करोड़ रुपये से अधिक है। धनराशि जारी होने के साथ ही निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे बरसात के दिनों में ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

तपेसिपाह मार्ग पर बनेगी नई पुलिया: एनएचसी-28 से दुर्गापुर होते हुए तपेसिपाह संपर्क मार्ग पर प्राकृतिक नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1.21 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 41.60 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

कई मार्गों पर क्षतिग्रस्त सेतु की जगह बनेंगे ब...