सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने 4.50 लाख नेपाली रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित व बरामद रुपये को ककरहवा कस्टम को सौंप दिया।मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि साढ़े चार लाख नेपाली रुपये के साथ एक व्यक्ति को ककरहवा बाजार में फसादीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूल्हा दरमियानी के टोला रमजाननगर निवासी सुरज मौर्य पुत्र केशराम मौर्य के रूप में हुई है। वह रुपये के बाबत जरूरी कागजात नहीं दिखा सका। उसे ककरहवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.